मेरठ, फरवरी 5 -- मेरठ समेत प्रदेश के 75 जिलों में सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए अब रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार होगा। आठ विभागों के तालमेल से रिपोर्ट तैयार होगी। डीएम के स्तर से सभी विभागों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन ने मेरठ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क हादसों में मरने वालों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जताई है। शासन स्तर पर समीक्षा में पाया गया है कि दिसंबर-2024 के मुकाबले दिसंबर-2025 में 2408 के मुकाबले 2486 लोगों की मृत्यु हो गई। मेरठ समेत 41 जिलों में सड़क हादसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस पर शासन की ओर से सभी जिलों में रोड सेफ्टी एक्शन प्लान बनाकर जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भी इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ जिले में डीएम के निर्देश पर...