लखनऊ, मार्च 23 -- राज्य सरकार 17 नगर निगमों की तरह प्रदेश के 58 छोटे शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। इसमें 55 नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतें हैं। इसके लिए 'नवयुग पालिका योजना' को मंजूरी दी गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इस योजना में जिला मुख्यालय वाले 55 नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतें हैं। गौतमबुद्धनगर की दादरी को भी शामिल किया गया है। इन नगर निकायों में हर साल 583.20 करोड़ रुपये खर्च कर विकास के काम कराए जाएंगे। पांच सालों में 2916 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना में केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं है। राज्य सरकार अपने खर्च पर इस योजना में काम कराएगी।स्मार्ट सिटी योजना में सभी सुविधाएं इन शहरों में दी जाएंगी। जिला सरकार का मानना है कि मुख्यालय शासन के श...