नई दिल्ली, मार्च 26 -- यूपी में गोवंश संरक्षण को हाईटेक से जोड़ते हुए एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाया गया है। प्रदेश भर में संचालित 5446 गो-आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से जोड़ दिया गया है, जहां अब तक कुल 7592 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। यह पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि गोवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने का भी मजबूत माध्यम बन रही है।पशुओं के खान-पान, स्वास्थ्य, साफ-सफाई की 24 घंटे निगरानी संभव इससे गोआश्रय स्थलों की 24x7 निगरानी संभव हो गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पशुओं के खान-पान, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है। यह व्यवस्था प्रशासनिक जवाबदेही को भी मजबूत कर रही ...