यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगा तोहफा, 15 नवंबर को टैबलेट बांटेंगे सीएम योगी
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सीएम योगी यूपी के 50 हजार छात्रों को तोहफा देंगे। यूपी सरकार ने युवाओं को तकनीक आधारित शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की तैयारी शुरू हो कर दी है। इस चरण में टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2026 को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। दूसरी ओर 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में भी अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित करने का कार्यक्रम है। इसके चलते 20,21 और 22 नवंबर के लिए इंदिरा प्रतिष्ठान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.