नई दिल्ली, जून 3 -- Yogi cabinet meeting decisions:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक हुईRs.। इस बैठक में 25 प्रस्तावों में से 24 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़ा बड़ा फैसला भी शामिल है। कैबिनेट ने 17 नगर निगमों, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के लिए 1725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 1852 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जाएगा। सरकार बसों के संचालन के लिए आवश्यक डिपो उपलब्ध कराएगी, जबकि निजी कंपनियां बसों का संचालन करेंगी। इसके साथ वकीलों भी सौगात दी है। राज्य विधि अधिकारियों को दी जाने वाली रिटेनरशिप व प्रतिदिन की फीस का रेट रिवाइज किया।जिला शास...