नई दिल्ली, मई 24 -- यूपी में नेचर के नजारों वाले सैर-सपाटे कम ही देखने को मिलते हैं। और, जो जगहें वो फेमस नहीं। लेकिन अगर आप इस पापुलेटेड स्टेट की नेचुरल खूबसूरती देखना चाहते हैं तो मानसून में जरूर आएं। बारिश के मौसम में यूपी में बहुत ही सुंदर वाटरफॉल्स देखने को मिलते हैं। जो हरी-भरी पहाड़ी वादियों के नजारों को काफी शानदार बना देते हैं। यूपी में या फिर आसपास रहते हैं तो बारिश के दिनों में जगहों को एक बार जरूर देखें।विंडम फॉल बेसिकली इस जगह का नाम विंध्यम फॉल है लेकिन ये विंडम फॉल नाम से लोकल लोगों के बीच पॉपुलर है। प्रयागराज से वाराणसी के रास्ते में मिर्जापुर जिले में बना ये वाटरफॉल बारिश के मौसम में काफी खूबसूरत दिखता है। हालांकि यहां के चिकने पत्थर और पानी की वजह से फिसलने का डर रहता है। ऐसे में झरने के अंदर जाने की कोशिश ना करें। बाहर ...