लखनऊ, जनवरी 22 -- प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आईएमडी लखनऊ पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखे हुए है। इसके असर से तेज बारिश, ओले और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। इस सर्दी के सीजन में आए करीब आधा दर्जन पश्चिमी विक्षोभों के मुकाबले यह कहीं ज्यादा ताकतर है। आईएमडी इसकी गतिविधियों की इनसेट 3डी और 3डीआर उपग्रहों से निगरानी कर रहा है। ये भारतीय उपग्रह 'इन्फ्रारेड' और 'वाटर वेपर' चैनलों के माध्यम से बादलों की आवाजाही और उनमें मौजूद नमी का सटीक डेटा दे रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर पंजाब, दिल्ली और लखनऊ में लगे डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। लखनऊ में रोडियो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.