यूपी के 40 फीसदी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे 52 प्रतिशत बच्चे
प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर भले ही सरकार प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही हो पर हकीकत में आधे से अधिक बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा प्राइवेट स्कूलों ने संभाल रखा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से 29 जून को जारी प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की रिपोर्ट में पहली बार निजी स्कूलों का ब्योरा दिया है। रिपोर्ट की मानें तो शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तर प्रदेश में कुल 2,62,358 स्कूल संचालित हैं जिनमें 39.8 प्रतिशत प्राइवेट हैं। मजे की बात है कि कक्षा एक से 12 तक के कुल छात्र-छात्राओं में से 51.7 फीसदी इन्हीं निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। वहीं तकरीबन 1.37 लाख (52.11 प्रतिशत) सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 39.1 फीसदी विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.