यूपी के 40 जिला अस्पतालों में होगी मेडिकल पीजी कोर्स की पढ़ाई, MD के बराबर 153 सीटें
विशेष संवाददाता, जुलाई 30 -- यूपी के जिला अस्पतालों में अब मेडिकल की पढ़ाई भी होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 153 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है। यह एमडी के समकक्ष होंगी। इसके अलावा डिप्लोमा की 216 सीटों पर भी प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। अब इन जिला अस्पतालों में सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी, मेडिसिन, पल्मोनरी, गायनी सहित 13 विधाओं की पढ़ाई हो सकेगी। इससे जहां सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर हो सकेगी। दरअसल प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों में वर्ष 2023 में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया था। तब सात जिला अस्पतालों में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा व डीएनबी की डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.