नई दिल्ली, जनवरी 30 -- यूपी में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की विवेचना में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने एक इंस्पेक्टर और 12 दरोगा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई है। आईजी अमित पाठक ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामलों की जांच में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। आरोप था कि बीमा कंपनियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने और कुछ मामलों में उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से विवेचना में जानबूझकर अनियमितता की गई। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में विवेचकों ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को ही बदल दिया था, जो एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.