लखनऊ, मार्च 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खानापारा, गुवाहाटी (असम) से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' का पैसा जारी किया। यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में हस्तांतरित की। यूपी के किसानों के खातों में कुल 4335.11 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ स्थित कृषि भवन में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से आभार व्यक्त किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत यूपी के किसानों को अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि 21वीं किस्त तक प्रदेश के किसानों को 94,668.58 ...