संभल, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक IPS कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सगाई की। दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संभल के बबराला में आयोजित एक निजी समारोह में संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा की सगाई संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों का बेहद कूल और फिल्मी अंदाज देखने को मिला। वायरल वीडियो में आईपीएस केके बिश्नोई 'काला चश्मा' लगाकर थिरकते नजर आ रहे हैं, वहीं अंशिका वर्मा का रॉयल लुक में नजर आईं। दोनों की सगाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया।29 मार्च को राजस्थान में होगी दोनों की शा...