लखनऊ, अक्टूबर 10 -- यूपी की राज्य सरकार ने 18 शहरों को ई बसों की सौगात दी है। इन 18 शहरों में 1725 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (एसी) बसें चलेंगी। ग्रॉस कॉस्ट कांट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर चलाई जाएंगी। लखनऊ, कानपुर में 300-300, वाराणसी में 250 और गोरखपुर में 150 बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इस योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा (जेवर सहित) में बसें चलाई जाएंगी। इनमें 9 मीटर और 12 मीटर लंबाई की वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। अनुबंध की अवधि वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तारीख से 12 वर्ष निर्धारित की गई है।नगर विकास मं...