लखनऊ, नवम्बर 5 -- UP Government Announcement: यूपी के 18 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। 2025-2026 के लिए 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिग अलग-अलग कर्मचारियों के खाते में सात हजार रुपये तक बोनस का पैसा दिया जाएगा। मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूर्ण कालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्यभारित कर्मचारियों को भी इस दायरे में रखा गया है। आदेश के मुताबिक पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्यकर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षक संस्थानों के कर्म...