लखनऊ, अक्टूबर 24 -- शुभ्रांशु शेखर, लखनऊ। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (शून्य मृत्यु दर) योजना में लखनऊ सहित प्रदेश के 12 जिलों में सड़क दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क की इंजीनियरिंग में बदलाव किए जाएंगे। इस योजना के तहत कुल 112 कार्य कराए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने इसके लिए 10.77 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। कुल प्रस्तावित लागत राशि 28.50 करोड़ रुपये है। लखनऊ में छह विधानसभा क्षेत्रों में इसी माह से सुधार कार्य शुरू करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।यह सुधार कार्य कराए जाएंगे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क की इंजीनियरिंग में बदलाव के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्व में अध्ययन कराया जा चुका है। उसके बाद प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब प्रस...