लखनऊ, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जिससे लोग दिनभर ठिठुरने को मजबूर रहे। कई शहरों में दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं, मौसम विभाग ने 38 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। हरदोई में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अलीगढ़ में 6.4, आगरा में 6.9, कानपुर (आईएएफ) में 7.2, इटावा में 7.4, बरेली में 8.2, बाराबंकी में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह मेरठ में 8.8, लखीमपुर खीरी में 9.0, फतेहपुर में 9.0, मुरादाबाद में 9.8 न्यूनतम तापमान रहा। बस्ती में दिन की सबसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.