लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के आम, बेल, अमरूद समेत 11 फलों की प्रजातियों को केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट में अधिसूचित कर दिया गया है। इन अधिसूचित प्रजातियों में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ द्वारा विकसित आम की 'अवध अभय', 'अवध समृद्धि' और 'आईसीएआर सागरिका' प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त बेल की 'अवध अर्पन' व 'अवध श्रेष्ठ', परवल की 'अवध सुचित्रा' व 'सुरेखा अवध' और अमरूद की 'अवध भूषण' प्रजाति को भी स्थान मिला है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा विकसित नरेन्द्र बेल-17, नरेन्द्र बेर-2 और नरेन्द्र हल्दी-5 को भी केंद्र सरकार से अधिसूचना प्राप्त हो चुकी है। मंग़लवार को अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, बीएल मीणा की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश राज्य बीज उप समिति की 15वीं ब...