लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत जारी 12.55 करोड़ लोगों की ड्राफ्ट मतदाता सूची रविवार को बीएलओ बूथ पर प्रदर्शित करेंगे। ऐसे लोग जो ऑनलाइन अपना नाम सूची में नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर सूची देख सकते हैं और नाम न होने पर आपत्ति या फिर नया मतदाता बनने को फॉर्म-6 भर सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 1.04 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। लोगों के खुद के नाम के अलावा माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी के नाम से उन्हें मैप किया जा रहा है। ऐसे लोग जिनकी मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट व शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित 13 दस्तावेज नोटिस मिलने पर जमा करना होगा...