प्रमुख संवाददाता, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे 1.86 लाख शिक्षकों में करीब एक लाख ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर ली है। वर्ष 2010 के पहले भर्ती हुए इन शिक्षकों में अब 86 हजार शिक्षकों को विशेष टीईटी का इंतजार है। वहीं 70 हजार शिक्षामित्रों ने भी विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग उठा दी है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में वर्ष 2010 के पूर्व भर्ती हुए 1.86 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया है। बीते दिनों टीईटी के आए परिणाम में प्राथमिक स्तर पर 93 हजार शिक्षक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 1.13 लाख शिक्षक टीईटी पास हुए। इसमें से वर्ष 2010 के पहले वाले शिक्षकों की संख्या लगभग एक लाख है। बाकी प्राथमिक स्तर के वह शिक्षक जो उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रमोशन चाहते हैं...