मुरादाबाद, मार्च 22 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में शनिवार रात छापेमारी कर दिल्ली और गोरखपुर निवासी तीन महिलाओं, मैनेजर और दस अन्य समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार होटल मैनेजर राहुल गुप्ता महिलाओं को बुलाकर उनसे होटल में देह व्यापार कराके ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बुधबाजार के होटल में देह व्यापार चल रहा है। उक्त सूचना पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया पुलिस बल के साथ रात करीब साढ़े दस बजे बुधबाजार चौकी क्षेत्र स्थित होटल शेरे पंजाब में छापेमारी की। इस दौरान होटल के प्रथम तल से दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15 निवासी मह...