लखनऊ, अक्टूबर 26 -- आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की मतदाता सूची की विसंगतियों को उठाते हुए चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेन्स कर उन्होंने कहा है कि वोटर लिस्ट में बार-बार गड़बड़ी उजागर होने के बावजूद चुनाव आयोग जवाबदेही तय करने के बजाय शर्मनाक कुतर्क दे रहा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चुनाव आयोग सीईओ के एक्स हैंडल से धार्मिक टिप्पणी पर वार-पलटवारचुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप संजय सिंह ने कहा कि आप के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर सवाल उठाए जाने पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने रात 12:30 बजे जो जवाब दिया, वह घोर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक मानसिकता का प्रतीक है। यह साबित करता है कि स...