लखनऊ, जनवरी 1 -- यूपी के तमाम सरकारी अस्पतालों में आए दिन कुत्तों के प्रवेश की तस्वीरें सामने आती हैं। कई बार कुत्ते की वार्डों से बच्चों को खींचकर ले जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अब ऐसा नहीं होगा। अस्पतालों में कुत्तों का प्रवेश रोकने को कई कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सभी अस्पतालों में कुत्तों की एंट्री रोकने के लिए वहां की बाउंड्री, गेट और दरवाजे दुरुस्त कराए जाने के आदेश दिए हैं। सभी जिलों से पालतू व निराश्रित कुत्तों द्वारा काटने से हुई घटनाओं का पूरा ब्योरा भी तलब किया गया है। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए कई आदेश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य की ओर से भेजे गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.