यूपी के विश्वविद्यालयों में AI से होगी पढ़ाई और रिसर्च, जल्द तैयार होगी प्रदेश में नई एआई पॉलिसी
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई, शोध, परीक्षा और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही एआई नीति तैयार की जाएगी। रविवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की पहल पर गठित एआई पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी की ऑनलाइन बैठक में उच्च शिक्षा में एआई के उपयोग और इसे लागू करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने प्रतिभाग किया। वह एआई पॉलिसी इंप्लीमेंटेशन कमेटी के सदस्य-संयोजक हैं। उनके अलावा बैठक में आईआईटी दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. वी. रामगोपाल राव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय और राज्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.