प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 29 -- UP News : गोपनीयता की आड़ में सालाना अरबों रुपये की पेपर प्रिंटिंग के बीच उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पेपर छपने से मूल्यांकन तक की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्यपाल सचिवालय ने राज्य विवि में प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन भेजने, डिजिटल मूल्यांकन और परीक्षा संचालन में सीसीटीवी-बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के एकेटीयू मॉडल लागू करने को मंजूरी दे दी है। एकेटीयू वर्षों पहले यह प्रक्रिया लागू कर चुका है। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ.सुधीर एम बोबडे के आदेशों के अनुसार प्रदेश के कृषि एवं चिकित्सा विवि को छोड़कर अन्य सभी राज्य विवि को एकेटीयू मॉडल अक्षरश: लागू करेंगे। यदि ऐसा हुआ तो हर राज्य विवि में सालाना करोड़ों रुपये की गोपनीय प्रिंटिंग, पेपर भेजने में करोड़ों रुपये का ट्रांसपोर्टेशन खर्च ...