नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- यूपी के उन्नाव जिले के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने रविवार को अपने 26वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में पार्टी दी। सऊदी से दोपहर करीब 12:30 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने उन्नाव के कई रेस्टोरेंट और दुकानों के नाम बताए। अनुराग ने ऐलान किया कि इन जगहों पर उनके नाम से कोई भी व्यक्ति मुफ्त में खाना खा सकता है और उसका पूरा बिल वह खुद चुकाएंगे। ऐलान के बाद रेस्टोरेंट और दुकानों पर मुफ्त खाना खाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती नजर आई।अनुराग ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी अनुराग ने वीडियो की शुरुआत 'दुर्गा माता, कुशैरी माता की जय' के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि वह 26 साल के हो गए हैं और इस मौके पर सिर्फ नवाबगंज या उन्नाव ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं। उन्होंने नवाब...