संवाददाता, मई 10 -- UP News : उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी "स्किल हब" बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। मिशन द्वारा राज्य के 13 प्रमुख विभागों को कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रस्ताव भेजते हुए आगामी तीन महीनों में बड़े स्तर पर युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत शहरी गरीब परिवारों, ग्रामीण युवाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, अल्पसंख्यक समुदाय, निर्माण श्रमिक परिवारों, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा कारागारों से जुड़े युवाओं को उनकी रुचि एवं उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान ...