हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 21 -- यूपी के महराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों के साथ रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। उनसे जूते चटवाए। इस दौरान एक छात्र बेहोश हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सात सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी जनपद के कैंट थाना क्षेत्र और गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र सोमवार की देर शाम कहीं जा रहे थे। आरोप है कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी रैगिंग की। रैगिंग देने से इनकार करने पर सीनियरों ने दोनों जूनियरों की बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने दोनों से जूते चटवाए और तरह-तरह से अपमानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.