बागपत हिन्दुस्तान, अगस्त 13 -- यूपी के बागपत से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां दो युवकों की हत्या कर गणेश मंदिर परिसर में ही जमीन में गाड़ दिया गया है। 20 दिन से लापता दोनों युवकों की लगातार तलाश हो रही थी। बुधवार को पुलिस को सुराग मिला। पता चला कि मंदिर का महंत फरार है। इसके बाद उसके दो शिष्यों को हिरासत में लिया गया तो शव जमीन में गड़ा होने की जानकारी मिली। देर रात शवों को निकाल लिया गया। रात तीन बजे शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महंत का अवैध संबंध मारे गए एक युवक की बहन से था। इसकी जानकारी होने पर दोनों महंत को समझाने गए थे। इसी दौरान विवाद में दोनों की हत्या कर दी गई। जघन्य घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।25 जुलाई से लापता थे दोनों...