नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- यूपी के गोरखपुर जिले में मानहानि के एक मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने चिल्लूपार क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी समेत सात लोगों को विचारण के लिए तलब किया है। अदालत ने सभी को निर्धारित तिथि 20 दिसंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने अदालत में वाद प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया है कि विधायक राजेश त्रिपाठी, राम प्रताप राय, महेश उमर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, संतोष जायसवाल तथा आनंद त्रिपाठी ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक और अन्य प्रसारण माध्यमों के जरिए उनके खिलाफ झूठे, निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। वादकर्ता के अनुसार, इन आरोपों का उद्देश्य उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करना था। उनका कहना है कि इन पोस्टों और प्रसारणों के कारण उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.