नई दिल्ली, मार्च 6 -- यूपी के सुलतानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह साइबर ठगों के चपेट में आ गए। अपने को एटीएस क्राइम ब्रांच मुम्बई का अधिकारी बताते हुए एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह से दो मार्च को फोन कर डिजिटल अरेस्ट होने की बात कही। इससे एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह करीब डेढ़ घंटे मानसिक दबाव में रहे। एमएलसी की तहरीर पर साइबर क्राइम बांच थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ नगर ने एमएलसी के डिजिटल अरेस्ट की बात को नकारते हुए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच किए जाने की बात कही है। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो मार्च को दोपहर 12.22 बजे से 1.39 बजे के बीच अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एटीएस क्राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.