नई दिल्ली, मार्च 14 -- यूपी के बिल्डर को बड़ी राहत है। योगी सरकार ने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 में कम भूमि पर मकान और अपार्टमेंट बनाने की अनुमति दे दी है। इस योजना में न्यूनतम तीन हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजनाएं लाते हुए फ्लैट और मकान बनाए जा सकेंगे। ईडब्लयूएस मकानों की कीमत नौ लाख रुपये होगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार ढाई लाख रुपये अनुदान देगी। स्पेशल फोकस ग्रुप के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार और एकल महिलाओं को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। केवल ईडब्ल्यूएस मकान बनाने वाले बिल्डरों से वाह्य विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने शुक्रवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक तीन हेक्टर तक योजना लाने वाले बिल्डर का तीन वित्तीय वर्षों में नेटवर्थ दो करोड़, तीन से पांच ...