नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मई का बिजली बिल 1.52 प्रतिशत कम आएगा। पावर कॉरपोरेशन ने बुधवार को ईंधन अधिभार शुल्क की दरें जारी कर दी हैं, जो गणना के बाद ऋणात्मक पाई गई। इस फैसले से उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर लगभग 118 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। आम तौर पर ईंधन अधिभार बिजली उत्पादन की लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर जोड़ा या घटाया जाता है। इस बार यह शुल्क घटा है, जिससे बिजली बिल में कमी आई है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फरवरी में हुई 10 प्रतिशत की ज्यादा वसूली और पुरानी औसत बिलिंग दर पर कई महीने तक हुई वसूली के खिलाफ उपभोक्ता परिषद की लड़ाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से हुई अतिरिक्त वसूली उन्हें वापस करनी ...