लखनऊ, मार्च 13 -- पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री और तमाम जनप्रतिनिधियों सहित यूपी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को बंगाल चुनाव में लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी की नजर यूपी में रहने वाले बंगाल के लोगों पर भी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में होने वाली चुनावी रैली को यूपी में राजधानी लखनऊ, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और नोएडा में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों को सुनवाया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी पार्टी के राज्य मुख्यालय में बंगाली समाज के लोगों संग पीएम का भाषण सुनेंगे।बिहार में मिली सफलता के बाद अब भाजपा ने यूपी के नेताओं की फौज बंगाल में उतार दी है। प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर सहित तमाम विधायक-सांसदों को बंगाल के विभिन्न क्षे...