रामपुर, अक्टूबर 24 -- रामपुर। यूपी के प्राइवेट स्कूलों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने शिक्षा विभाग से चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने यह कार्रवाई डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस की याचिका पर की है। शहर के मॉडल कालोनी, मढैयान नादरबाग निवासी डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के डायरेक्टर दानिश खां ने पूर्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यूपी के निजी स्कूलों में कोई नियम-कानून नहीं है। मनमानी इतनी बढ़ गई है कि स्कूल वाले कभी भी फीस वृद्धि करते हैं। ड्रेस से लेकर किताबों तक में मोटी कमीशन का खेल चलता है, जिसके चलते अभिभावक को निर्धारित दुकान से ही ड्रेस और किताबें लेने को कहा जाता है। सीबीएसई के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए एनसीईआरटी के बजाय निजी पब्लिसर्स ...