संवाददाता, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश के औरैया में छह साल पहले हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में बुधवार को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 आरोपितों को दोषी करार दिया। अदालत ने कमलेश पाठक समेत सभी 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा और 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले में एक नाबालिग आरोपित भी था जिसके केस को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) में ट्रांसफर कर दिया गया है। 15 मार्च 2020 को औरैया के नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गोलीबारी हुई थी। इसमें अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या कर दी गई थी। अदालत में करीब छह साल तक चली सुनवाई के बाद फैसला आया। पूर्व एमएलसी के लिए सजा के ऐलान से उनके समर्थक सन्न रह गए हैं। विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में दोहरे हत्याकांड और उससे जुड़े म...