लखनऊ, जनवरी 15 -- यूपी में सर्दी का सितम जारी है। मकर संक्रांति पर दिन में धूप निकली लेकिन मौसम में नमी बरकरार रही है। तेज हवाओं ने भी गलन बढ़ाई। जिसको देखते हुए पांच जिलों में डीएम ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है। बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। डीएम ने दो दिन के लिए स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है। चार जिलों में आठवीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक के बंद कर दिया गया है। 18 जनवरी को रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश है। जबकि बिजनौर में केवल शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। इस हिसाब से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। मौसम ठीक रहा तो सीधे 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। डीएम के इस आदेश को बीएसए ने सभी स्कूलों को भेज दिया है। जिसमें कहा गया है कि आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 17 ...