गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को गोरखपुर महानगर में निकली तिरंगा यात्रा में जनज्वार उमड़ पड़ा। नगर निगम परिसर से हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा पर निकले योगी के साथ हजारों कदम उसी दिशा में बढ़ चले। रेलवे स्टेशन चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचते-पहुंचते लंबा कारवां बन गया। यात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 5 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने के लक्ष्य को तय किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि इस तिरंगा यात्रा के बाद वह अपने हाथों में मौजूद तिरंगा को अपने घर पर लगाएं और उसके साथ सेल्फी लेकर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि घरों के साथ सभी सरका...