प्रमुख संवाददाता, जनवरी 22 -- मेरठ के सलावा में स्थापित प्रदेश का पहला खेल राज्य विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ खिलाड़ी तैयार करेगा। गुरुवार को खेल विवि पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण करते हुए वेस्ट यूपी के मेधावियों को निखारने को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान खेल विवि का लोगो, विवि फ्लैग और यूनिफॉर्म भी लॉन्च की। मुख्यमंत्री ने अच्छी फैकल्टी नियुक्त करने के साथ ही विवि में पूर्व खिलाड़ियों को बतौर कोच नियुक्त करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की भी घोषणा की। यह कॉलेज खेल विवि से संबद्ध रहेगा। निरीक्षण के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विवि में 12 विधाओं में खेल पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इनमें डिप्लोमा, डिग्री, पी...