लखनऊ, जुलाई 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रविवार को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान में पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 'अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी, ताकि पर्यटन स्थलों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का नया स्वरूप मिल सके।' यह भी पढ़ें- यूपी की 57694 ग्राम पंचायतों में होने जा रहा है यह काम, योगी सरकार चलाएगी अभियानतैयारियों की समीक्षा अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा क...