बगहा, अप्रैल 30 -- सुग्रीव शर्मा पिपरासी,एक संवाददाता। सीमावर्ती यूपी के पंपों पर बीते दो दिनों से काफी हद तक सुधार आया है। अब किसानों को गैलन में पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू हो गया है। इसको देखते हुए किसान पंप चालू होने से पहले ही सुबह में ही गैलन लेकर लंबी कतार में खड़े हो जा रहे है। लंबी कतार होने के कारण किसानों को तेल लेने में पांच से छह घंटे लग रहे है।फिलहाल तेल मिलने से किसानों को काफी हद तक राहत मिली है। भगहवा निवासी किसान विश्वनाथ साहनी, रामदुलार सहनी, परसौनी निवासी अशोक यादव, सुगौली निवासी सुशील कुमार, भिलोरवा टोला गांव निवासी विजय कुमार आदि ने बताया कि पिपरासी में पंप नहीं होने के कारण किसानों को पटवन के साथ खेतों की जुताई के लिए डीजल की निर्भरता यूपी पर ही रहता है। यह भी पढ़ें- पंपों पर सामान्य दिनों से डेढ़ से दोगुनी खपत बढ़ने ...