देहरादून, मई 18 -- रुड़की। उत्तर प्रदेश के कासगंज (अलीगढ़) निवासी हेम सिंह (32) किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। सोमवार को वह अपने भाई ओम शंकर के साथ बाइक से उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स जा रहा था। रुड़की के मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास हेम सिंह ने टॉयलेट के बहाने बाइक रुकवाई और अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में वह बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, जल पुलिस और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...