लखनऊ, मार्च 12 -- UP News: यूपी के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के दो करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में सम्मान निधि की 22वीं किस्त दी जाएगी। इससे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये आएंगे। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (21वीं किस्त) 94,668.58 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता शुक्रवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 43...