कुदरा, मार्च 1 -- Bihar Road Accident News: बिहार के कैमूर में रविवार की अहले सुबह 4:30 बजे यात्री बस और डंपर के बीच हुई टक्कर में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बच्ची सहित तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हो गए। यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज रेल गुमटी के पास दिल्ली-कोलकाता के नेशनल हाई-वे पर हुआ। मृतकों में वाराणसी जिला के सुखवाही चितैगपुर निवासी दीपक पटेल की 9 वर्षीया बेटी डिगछिपा पटेल, भुलनपुर रोहनियां निवासी अरुण कुमार की 55 वर्षीया पत्नी आभा रानी सिंह, आंबेडकरनगर स्थित सहिरा जलालपुर निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार सिंह शामिल हैं। मृतका आभा रानी का पुत्र घटना स्थल पर रोते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को कोश रहा था। हादसा की सूचना पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और कुदरा थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और बस में...