यूपी के गाजीपुर के थे मौलाना सलामतुल्लाह
गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हजरत अल्लामा मौलाना सलामतुल्लाह अजीजी को ईसाले सवाब (गोष्ठी) के लिए गौसिया पुरानी मस्जिद भंडारीडीह में सोमवार को एक दिनी महफ़िल लगी। जिसमें उन्हें खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की गई। यह जानकारी कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के स्टेट सेक्रेटरी साबिर खान ने दी। कहा कि मौलाना सलामतुल्लाह गाजीपुर (यूपी) के रहने वाले थे, उनकी कर्मभूमि गिरिडीह थी। वे लगभग 50 वर्षों तक गिरिडीह में रहे और यहां रहकर लाईन मस्जिद में इमामत की। बताया कि महफ़िल में पीर मीरान अहमद फ़ातमी वारसी, कमेटी के सेक्रेटरी जसीम अंसारी, मास्टर इम्तियाज़ अहमद, मौलाना यूसुफ, मुफ़्ती अब्दुल कुद्दूस, मौलाना इस्माइल, मौलाना मोईन, क़ारी इरफान इमाम, हाफिज मुजाहिद, मौलाना जियाउन्नबी, हाफ़िज दानिश, हाफ़िज मेहदी आदि थे। यह भी पढ़ें- मौलाना सलमान हुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.