लखनऊ, मई 1 -- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय राय शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनको अचानक से बेचैनी शुरू हो गई। उनके सीने में दर्द होने लगा, जब तक कोई कुछ समझ पाता अजय राय मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज जारी है। अजय राय की देखभाल के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को लगाया गया है। अजय राय का स्वास्थ्य खराब होने की खबर पाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार अजय राय एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी, दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चिकत्सिा सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इ...