लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ, संवाददाता। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है l खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात अभिषेक गुप्ता को यूपी टीम का कप्तान बनाया गया है। यूपी टीम 19 सदस्यीय होगी। इसमें टीम मैनेजर, बल्लेबाजी व गेंदबाजी प्रशिक्षक भी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तैनात दस अधिकारियों को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में भी शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...