लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के जरिए संदिग्ध आतंकियों के कई छोटे-छोटे ग्रुप तैयार किए गए हैं। एक ग्रुप में दो से चार युवकों को जोड़कर उन्हें प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों व स्थानीय नेताओं पर हमले के अलावा प्रमुख स्थानों के वीडियो-फोटो भेजने के टास्क सौंपे गए हैं।

एटीएस की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की पड़ताल में यह तथ्य सामने आने के बाद संदिग्ध आतंकी बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ व कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा से नए सिरे से पूछताछ की तैयारी है। एटीएस दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल करने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

सोशल मीडिया पर संपर्क एटीएस ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैनल के माध्यम से पाकिस्तान...