कुशीनगर, जून 4 -- Kushinagar News: यूपी के एक शख्स की शिकायत पर पूरा सरकारी सिस्टम हिल गया। युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत प्रदेश के सभी डीएम-एसपी को फरमान जारी कर दिया और उसे शासनादेश की याद दिलाई जो 13 फरवरी 2026 को भेजा गया था। इस शासनादेश में पीएम राहत योजना के बारे में लिखा था। दरअसल पूरा मामला 4 मई को लखनऊ में हुए हादसे से जुड़ा है। इस हादसे में एक युवती घायल हो गई थी। इस मामले में युवती के कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से एक शिकायत कर दी। युवक की शिकायत को केंद्र ने गंभीरता से लिया और सभी डीएम व एसपी को 13 फरवरी 2026 के पीएम राहत योजना से संबंधित शासनादेश की याद दिलाई है। निर्देश जारी करते हुए दोबारा बताया है कि सड़क हादसे में यदि कोई घायल होता है तो उसका डेढ...