लखनऊ, अप्रैल 6 -- रिंकू सिंह राही के इस्तीफा देने के बाद एक और आईएएस रजनीश चंद्र ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगा है। वह मैजूदा समय विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग हैं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने वीआरएस मांगा है, हालांकि वह दिसंबर 2026 में ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।उनके द्वारा नियुक्ति विभाग को भेजे गए पत्र के मुताबिक उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को हवाला देते हुए नौकरी कर पाने में अस्मर्थता जताई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि उनका वीआरएस 30 अप्रैल 2026 से स्वीकार माना जाए। रजनीश चंद्र पीसीएस सेवा के अधिकारी हैं। पीसीएस से आईएएस के पद पर 13 अक्तूबर 2021 को उन्हें पदोन्नति दी गई। आईएएस बनने के बाद पहली तैनाती उन्हें अपर निदेशक समाज कल्याण पर दी गई। इसके बाद 30 नवंबर 2021 को उन्हें विशेष सचिव समाज कल्याण बनाया गया। उन्...