वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 26 -- दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी के मुरादाबाद में इसका पहला मामला सामने आया है। आशियाना कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय डॉक्टर में मंगलवार को आरंभिक जांच के साथ आरटीपीसीआर जांच में भी स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। तीन दिन पहले तेज बुखार, जुकाम और कमजोरी के लक्षण आने पर डॉक्टर की जांच कराई गई थी। चिकित्सक के अनुसार, मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। पीड़ित डॉक्टर का इलाज कर रहे फिजीशियन डॉ. विजय अग्रवाल ने बताया कि स्क्रीनिंग जांच पॉजिटिव आने के बाद मरीज को स्वाइन फ्लू के उपचार की दवा टेमिफ्लू दी गई। मंगलवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। साथ ही जुकाम और अत्यधिक कमजोरी के लक्षण थे। स्वाइन फ्लू संक्रमित डॉक्टर के साथ रह र...